{"_id":"738e484078c3e8dd1b275defaff8f2b2","slug":"singer-kailash-kher-reached-kashi-music-pilgrimage-bow-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक कैलाश खेर पहुंची काशी, संगीत तीर्थ को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक कैलाश खेर पहुंची काशी, संगीत तीर्थ को किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के नवरत्नों में से एक सूफी गायक कैलाश खेर मंगलवार की रात एक शादी समारोह में भाग लेने काशी पहुंचे। कैंटोमेंट स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में उन्होंने संगीत तीर्थ को नमन करते हुए कहा कि इस धरती से उनका पुराना रिश्ता रहा है।
यहां बार-बार आना चाहता हूं। इस दौरान जाने-माने उपशास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्र समेत संगीत, शिक्षा और फिल्म जगत की कई हस्तियां भी पहुंची। कैलाश की बहन डॉ. नूतन खेर की शादी चार दिसंबर को दिल्ली में काशी विद्यापीठ कर्मचारी कृष्णा मिश्रा के सुपुत्र और दिल्ली के अंबेडकर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार नरेंद्र मिश्रा के साथ हुई थी।
शादी के बाद छह दिसंबर को नूतन अपने पति के साथ विद्यापीठ कर्मचारी आवास स्थित ससुराल पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। मंगलवार को आयोजित रिसेप्शन में भाग लेने रात आठ बजे काशी पहुंचे सूफी गायक कैलाश ने दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान कैलाश के साथ फोटो खिंचाने के लिए लोग परेशान रहे। समारोह में पहुंचे उपशास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने भी कैलाश के साथ मंच पर जाकर वर वधु को बधाई दी।