फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sing a song by Mohan rathaur at Lalita ghat

फूलों से सजे ललिता घाट पर मोहन के सुरों का जलवा

Fri, 06 Feb 2015 01:24 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
 Sing a song by Mohan rathaur at Lalita ghat

वाराणसी। सुर संग्राम के विजेता भोजपुरी लोक गीत गायक मोहन राठौर की गायकी गुरुवार की रात ललिता घाट पर यादगार बन गई। उन्होंने एक के बाद एक भजनों को जब अपने सुरों से सजाया तब लोग झूमने-थिरकने लगे।

विज्ञापन

ललिता घाट पर अन्नपूर्णा मठ-मंदिर की ओर से शुरू की गई गंगा आरती के वार्षिकोत्सव पर आयोजित इस भजन संध्या में कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
शाम साढ़े छह बजे अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी महाराज, काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी, शहर दक्षिणी के विधायक श्यामदेव राय चौधरी, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

इसके बाद फूलों और लतरों से सजे भव्य मंच पर संगीत संध्या में मोहन राठौर ने -मिसरी मलाई नाहीं भावेला मिठइया...। बनारस बम बम बोले.. और नीमियां के डार मइया डालेलीं झुलनवां... की प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। इससे पहले आचार्य रामनारायण द्विवेदी ने 108 बटुकों के साथ पूजा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed