फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silt spread on roads due to incomplete cleaning campaign of Municipal Corporation Varanasi

जनता की सेहत से खिलवाड़: 30 जून तक मियाद, नाला साफ करके सड़क पर छोड़ दिया सिल्ट; बारिश से पहले बढ़ाई मुसीबत

Tue, 25 Jun 2024 07:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Jun 2024 07:17 AM IST
सार

वाराणसी में नगर निगम की लापरवाही के चलते आम जनता परेशान है। बारिश से पहले सड़कों पर फैली सिल्ट ने मुसीबत बढ़ा रही है। बारिश से पहले नालों का सफाई अभियान अधर में है। वहीं सड़कों पर सिल्ट फैलने से नगर निगम आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। 

विज्ञापन
Silt spread on roads due to incomplete cleaning campaign of Municipal Corporation Varanasi
सड़क पर फैला सिल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बारिश आने वाली है। ऐसे में नगर निगम का नाला सफाई अभियान अभी अधर में है। हालत यह है कि शहर में जहां-जहां सफाई हो चुकी है, वहां नालों की सिल्ट सड़क पर फैली है। इस कारण बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ होना तय है। सिल्ट से आम लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो बाकायदा सिल्ट का पहाड़ सा खड़ा हो गया है। समय रहते इन सिल्ट को नहीं उठाया गया तो बारिश में ये सिल्ट फिर बहकर नालों में वापस चले जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यही नहीं, सड़कों पर सिल्ट से कीचड़ भी हो जाता है। इससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। अब देखना होगा कि इससे निगम का नाला सफाई अभियान अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा या नहीं। यह 30 जून को पता चलेगा। इस लापरवाही से सफाई की सारी कवायद बेमानी हो जाती है। बीमारी और बदबू का कारण भी सिल्ट बन रहे हैं। 
विज्ञापन


जिन इलाकों में सिल्ट निकालकर छोड़ा गया है वहां के आसपास के घरों में काफी बदबू है। बावजूद इसके, निगम का ध्यान इस समस्या पर नहीं जाता है। निगम के अनुसार 30 जून तक नालों की सफाई होनी है। लेकिन 24 जून तक भी अधिकतर नालों की हालत जस की तस है। कई नालों के बाहर जगह-जगह सिल्ट और गंदगी का अंबार लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव का सबसे बड़ा कारण सिल्ट और कूड़े से भरे नाले हैं। इस बार भी दो करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। नगर आयुक्त ने बड़े नालों की सफाई का जिम्मा मुख्य अभियंता को दिया है। छोटे नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग और मैनहोल की सफाई का जिम्मा जलकल को दिया गया है। बावजूद इसके अब तक नाले साफ नहीं हुए हैं। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने कहा कि 30 जून तक नालों को साफ कर दिया जाएगा। सिल्ट को भी सूखने के बाद उठाया जाता है।

इन इलाकों के लोग हो रहे परेशान
सिगरा स्मिथ स्कूल, रथयात्रा, चांदपुर चौराहे, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, नरिया, मुढ़ैया आदि मार्गों पर सिल्ट सूखकर उड़ रहे हैं। जहां नाले से निकालकर सिल्ट को सड़क और दुकानों के सामने छोड़ दिया गया है। महमूरगंज के अमन कुमार ने कहा कि छह दिन बीत गए अब तक सिल्ट नहीं उठाई। रथयात्रा के राजकिशोर ने कहा कि सिल्ट से काफी बदबू आ रही है। सिगरा के संजय ने कहा कि घर में गंदगी आ रही है। सिगरा के शरद राय ने कहा कि काफी दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed