फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silent protest by closing shops in Dal Mandi

Varanasi News: दालमंडी में दुकानें बंद कर जताया मौन विरोध

Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Silent protest by closing shops in Dal Mandi
वाराणसी। दालमंडी के दुकानदारों ने शुक्रवार को दुकानें बंद कर चौड़ीकरण योजना का विरोध किया। किसी प्रकार प्रदर्शन नहीं किया बल्कि दुकानें बंद कर मौन विरोध किया। दालमंडी में 500 से अधिक दुकानें बंद होने से दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण की सूचना मिलने से दुकानदारों में हलचल मच गई और सभी ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। आज वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) ने दालमंडी क्षेत्र में मुनादी कराई। लाउडस्पीकर के ज़रिए बताया गया कि जिन 13 भवनों पर तोड़फोड़ का नोटिस जारी हुआ है, उन्हें तुरंत खाली कर दिया जाए, ताकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके। इस बीच प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि अब तक 55 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। आगे भी अभियान जारी रहने की संभावना है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, दालमंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानें बंद किया गया। कटरे वालों को मुआवजा मिल रहा है जबकि दुकानदारों और पटरी कारोबारियों को एक रुपये नहीं दिया जा रहा है। व्यापारियों की मांग है कि केवल उजाड़ा न जाए बल्कि बसाने की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed