फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silent Dialogue 13 will make people feel energized

Varanasi News: मौन संवाद 13 से, लोगों को कराएंगे ऊर्जावान होने का एहसास

Tue, 10 Mar 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Silent Dialogue 13 will make people feel energized
काशी में पहली बार मौन संवाद होगा। 13 मार्च से तीन दिनों तक मौन के जरिये लोगों को ऊर्जा का एहसास करवाया जाएगा। चेन्नई के श्रीलश्री संत सुंदरम् दिव्य लोगों को चेतना से भर देंगे। समाज में फैली अशांति दूर कर विश्व में शांति कायम करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

आत्मन अवेयरनेस सेंटर (ऑक) चेन्नई की ओर से विश्वनाथपुरी कॉलोनी (अवलेशपुर, चितईपुर) में अवलेशपुर स्थित आदि प्रज्ञा मठ में आयोजन होगा। संयोजक आदित्य पांडेय ने बताया कि श्रीलश्री संत सुंदरम् 12 मार्च को काशी आ जाएंगे। वह लोगों को मौन रहकार कैसे जीवन को ऊर्जावान बनाया जाए, इसके तरीके बताएंगे। साथ ही उन्हें मौन का संकल्प दिलाएंगे। बताया कि 13 मार्च को सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। इसके बाद गंगा उस पार (रामनगर) स्थित महर्षि वेदों व्यास मंदिर में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक मौन संवाद होगा। बताया कि 14 मार्च को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आदि प्रज्ञा मठ में, शाम को पांच से रात नौ बजे तक अस्सी घाट पर मौन संवाद होगा। अंतिम दिन 15 मार्च को सुबह 11 से दिन में एक बजे तक मौन संवाद मठ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed