फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sikroura massacare witness refuse to present in court

सिकरौरा नरसंहार कांड की वादिनी हीरावती ने कोर्ट जाने से किया इनकार, जानिए क्यों

Mon, 23 Oct 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Sikroura massacare witness refuse to present in court
सिकरौरा नरसंहार मामले की वादिनी हीरावती - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सिकरौरा नरसंहार मामले की वादिनी हीरावती ने सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए कचहरी जाने से इंकार कर दिया। वादिनी ने आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह से खुद की जान को खतरा बताया। उनका कहना था कि जितनी सुरक्षा बृजेश को मिली है, उतनी ही सुरक्षा मुझे भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने वज्र वाहन से लेने पहुंची पुलिस को लौटा दिया। वहीं, अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) ने आरोपी एमएलसी को सेंट्रल जेल वापस करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 27 अक्तूबर नियत की है।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पीके शर्मा की अदालत ने सिकरौरा नरसंहार कांड की वादिनी हीरावती को सोमवार को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था। इसके मद्देनजर सुबह साढ़े नौ बजे चंदौली पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मी सिकरौरा स्थित हीरावती के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,  हीरावती ने पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए न्यायालय जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि बृजेश सिंह से उनकी जान को खतरा है। इसलिए जितनी सुरक्षा आरोपी को मिली है, उतनी ही उन्हें भी दी जाए, तभी वह कोर्ट जाकर बयान दर्ज कराएंगी।

साथ ही हीरावती ने गवाहों की मौजूदगी में पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें उन्होंने कहा है कि जितनी सुरक्षा घर से कोर्ट आने-जाने के लिए चाहिए, उतनी नहीं दी गई जबकि वह मुकदमे की वादिनी हैं।


इन बातों का जिक्र पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल जीडी में भी किया गया है। उधर, कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल से बृजेश को न्यायालय लाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में बृजेश समर्थक कचहरी परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed