फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sikkim-Kashi Sanskriti Samagam: Sikkim-Kashi Sanskriti Samagam started with recitation of Veda mantras.

Sikkim-Kashi Sanskriti Samagam:वेद मंत्रों के पाठ के साथ सिक्किम-काशी संस्कृति समागम हुआ शुरू

Sun, 14 Jul 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Sikkim-Kashi Sanskriti Samagam: Sikkim-Kashi Sanskriti Samagam started with recitation of Veda mantras.
सिक्किम के राजभवन में तीन दिवसीय शिवमंदिर पुनर्नवीकरण और सुंदरीकरण और नंदीश्वर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार से शुरू हुआ। इस दौरान सिक्किम-काशी संस्कृति समागम भी होगा। समागम से पहले विधिवत पूजा संपन्न हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल ने अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। मुख्य यजमान राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और पत्नी कुमुद देवी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान गणपति पूजन, कलश पूजन, हवन, नवग्रह होम, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठान, मंत्र पुष्पांजलि का अनुष्ठान हुआ। गंगटोक के प्रसिद्ध गुरु दिवाकर प्रधान ने शिवमंदिर पुनर्नवीकरण में कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल ने सभी विद्वानों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव का समापन 15 जुलाई को होगा। इस दौरान संस्कृत भाषा का विकास विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित होगी। संगोष्ठी में संस्कृत से संबंधित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय स्तर के शिक्षक आमंत्रित किए गए हैं। अनुष्ठान के दौरान बीएचयू से प्रो. भगवत शरण शुक्ल, प्रो. पतंजलि मिश्र, प्रो. माधव जनार्दन रटाटे, प्रो. नारायण प्रसाद भट्ट राई, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के अनुपम दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed