फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sikandrabad- raxaul holi special train will be crossed from varanasi

अरे वाह! वाराणसी से होकर गुजरेगी सिकंदराबाद-रक्सौल विशेष ट्रेन

Tue, 21 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
sikandrabad- raxaul holi special train will be crossed from varanasi
सात मार्च से होगा संचालन
 रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री की जनता की सुविधा के लिए सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के बीच एक जोड़ी होली विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी सिकंदराबाद से सात मार्च, दिन मंगलवार को तथा रक्सौल से 10 मार्च, दिन शुक्रवार को चलायी जाएगी।
विज्ञापन


सिकंदराबाद-रक्सौल होली विशेष गाड़ी सिकंदराबाद से 9:40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट, दूसरे दिन रामागुंडम, मनचेरियल, बल्लारशाह, सेवाग्राम, नागपुर, बेतुल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, तीसरे दिन इलाहाबाद, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा,सीतामढ़ी तथा बैरगनिया स्टेशनों पर रुकते हुए रक्सौल शाम 6:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
वहीं रक्सौल-सिकंदराबाद होली विशेष गाड़ी रक्सौल से 12:45 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, दूसरे दिन मुगलसराय, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बेतुल, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह, तीसरे दिन मनचेरियल, रामागुंडम तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकते हुए सिकंदराबाद सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन तथा एस.एल.आर. के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
 

बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस निरस्त

sikandrabad- raxaul holi special train will be crossed from varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस को मालदा टाउन से 21 फरवरी को निरस्त किया गया है। 22 फरवरी को यह वाराणसी मे निरस्त रहेगी।.

मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस अपने आरंभिक स्टेशन मालदा टाउन से 21 फरवरी को निरस्त रहेगी।
वहीं दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस अपने आरंभिक स्टेशन दिल्ली से 23 फरवरी को निरस्त होने के कारण वाराणसी में 24 फरवरी को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed