Sports News: सिगरा स्टेडियम का फेज-2 और तीन साई सेंटर को हैंडओवर, यहां अंतरराष्ट्रीय कोच देंगे प्रशिक्षण
खेल विभाग ने साई को फेज टू एनसीओई की बिल्डंग और फेज-3 छात्रावास भवन साई के अधिकारियों को हैंडओवर कर दिया है। ऐसे में अब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोच प्रशिक्षित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा से युक्त स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। अब सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के फेज-2 और फेज-3 का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) करेगा।
अधिकारियों के निर्देश के बाद खेल विभाग ने साई को फेज टू एनसीओई की बिल्डंग और फेज-3 छात्रावास भवन साई के अधिकारियों को हैंडओवर कर दिया है। स्टेडियम में साई की ओर से चार खेलों मुक्केबाजी, कुश्ती, तीरंदाजी और तलवारबाजी के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सिगरा एनसीओई में चल रहे कार्या को देखा और साई के स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। साई सेंटर वाराणसी प्रभारी सुभांशु द्विवेदी ने बताया कि सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और यूपी खेल विभाग के बीच एमओयू हो चुका है। अब अधिग्रहण के बाद संचालन की प्रक्रिया में तेजी आई है।
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) और हॉस्टल का संचालन साई करेगा जबकि फेज-1 और आउटडोर का संचालन खेल विभाग करेगा। सिगरा स्टेडियम 66,782 स्कवायर मीटर एरिया में 320 करोड़ रुपये की लागत से तीन फेज में बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिगरा स्टेडियम की नवनिर्मित खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया था। 2022 में स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ था।
साई के सात कोच की हो चुकी है तैनाती
साई की ओर से एनसीओई में सात कोच की नियुक्ति कर दी गई है। इसके कुश्ती और मुक्केबाजी में तीन-तीन जबकि तलवार बाजी में एक कोच को तैनाती मिली है। कुश्ती में अशोक यादव, भीम सिंह और मानसी, मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय कोच अभिषेक मालवीय, पवन कुमार और मोहन गांधी जबकि तलवार बाजी में कोच भाग्यश्री को नियुक्त किया गया है। मनोवैज्ञानिक सुकृति आंनद को भी नियुक्त किया गया है।
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हस्तांतरण हो गया है। 15 मई तक स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल में केबिन बनाने का काम खत्म कर देगा। साई सेंटर में स्थानीय खिलाड़ियों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। -कर्नल गौरव सिंह, निदेशक साई क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ