फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Signature building work will start soon Cabinet approves land transfer proposals

पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग: शिव के डमरू के आकार वाली बिल्डिंग के होंगे ये फीचर, जल्द शुरू होगा काम

Fri, 04 Nov 2022 07:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 07:06 AM IST
सार

पूर्वांचल की सबसे ऊंची 19 मंजिला इमारत को कमिश्नरी परिसर में तैयार किया जाना है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए यहां बनने वाले दो टावर में एक सरकारी उपयोग में ली जाएगी और दूसरी विकासकर्ता अपने उपयोग में लेगा। करीब 90 साल की लीज के जरिए विकास कर्ता इस परियोजना की लागत निकालेगा।

विज्ञापन
Signature building work will start soon Cabinet approves land transfer proposals
पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते बनारस में हजार चांद लगाने वाली पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। प्रदेश की कैबिनेट ने गुरुवार को मंडलीय कार्यालय की जमीन को विकास कर्ता को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब आवास विकास इस जमीन को पीपीपी मॉडल पर निर्माण के लिए विकास कर्ता को हस्तांतरण करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शिव के डमरू के आकार में बनने वाली इस बिल्डिंग पर नए साल से काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

पूर्वांचल की सबसे ऊंची 19 मंजिला इमारत को कमिश्नरी परिसर में तैयार किया जाना है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए यहां बनने वाले दो टावर में एक सरकारी उपयोग में ली जाएगी और दूसरी विकासकर्ता अपने उपयोग में लेगा। करीब 90 साल की लीज के जरिए विकास कर्ता इस परियोजना की लागत निकालेगा। इन दो इमारतों में से एक में शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा होटल, रेस्टोरेंट और मॉल होंगे, जबकि दूसरी इमारत में कमिश्नरी के 45 विभागों के दफ्तर बनाए जाएंगे। दो इमारतों के बीच 100 मीटर के गलियारे में स्काईवॉक बनेगा और दुनिया भर से आने वाले पर्यटक पूरे शहर के नजारे को कैमरे में कैद कर सकेंगे। पीपीपी मॉडल पर बनाई जाने वाली इस परियोजना में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण 18 माह में पूरा होगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed