फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Signal failure, two and a half hour trains disrupted

सिग्नल फेल, ढाई घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित

Fri, 05 Aug 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 05 Aug 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Signal failure, two and a half hour trains disrupted
ट्रेन
कैंट रेलवे स्टेशन का सिग्नल गुरुवार की शाम को अचानक फेल हो गया। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनें रास्ते में ही खड़ी हो गई। समाजवादी श्रवण यात्रा ट्रेन भी इसका शिकार हुई और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बाबतपुर स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद सिग्नल सही हुआ तब जाकर ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन


गुरुवार शाम लगभग सात बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर अचानक सिग्नल काम करना बंद कर दिया। जिसके कारण पंजाब मेल स्टेशन से आगे नही बढ़ पाई। वहीं मुम्बई-गोरखपुर दादर एक्सप्रेस, समाजवादी श्रवण स्पेशल, इंटरसिटी सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। देर रात करीब 9:30 बजे सिग्नल को ठीक किया जा सका। तब जाकर पंजाब मेल को रवाना किया गया और फिर गोरखपुर दादर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं शाम चार बजे पहुंचने वाली समाजवादी श्रवण स्पेशल ट्रेन बाबतपुर में दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। इस ट्रेन को देर रात, राजधानी एक्सप्रेस के जाने के बाद  सिग्नल मिला। सिग्नल फेल होने का कारण स्टेशन पर मौजूद अधिकारी नही बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed