फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sign on divorce paper from wife after feeding intoxicants in Azamgarh

आजमगढ़: नशीला पदार्थ खिलाकर पत्नी से तलाकनामे पर करा लिया हस्ताक्षर, मारपीट कर घर से भी निकाला

Tue, 28 Sep 2021 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Sep 2021 03:23 PM IST
सार

मुबारकपुर के अमिलो गांव का मामला है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
 

विज्ञापन
Sign on divorce paper from wife after feeding intoxicants in Azamgarh
तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव में ब्याही महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व नशीला पदार्थ खिला कर तलाकनामे पर हस्ताक्षर करा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


पुरानी बस्ती निवासी रियाजुल हसन ने अपनी पुत्री जौहर फातमा का निकाह 25 फरवरी 2021 को अमिलो निवासी मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद मोबीन से किया था। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस को दी तहरीर में जौहर फातमा ने बताया कि 21 जून को पति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर एक कागज पर हस्ताक्षर करा कर उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पत्नी का कहना है कि अब वह मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed