{"_id":"65eaebeeb839a706e90339af","slug":"sick-youth-complaint-police-for-shut-down-loudspeakers-action-against-noise-pollution-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीमार युवक की शिकायत पर पुलिस ने बंद कराया लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीमार युवक की शिकायत पर पुलिस ने बंद कराया लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ हुई कार्रवाई
Fri, 08 Mar 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:15 PM IST
सार
Varanasi News: लाउडस्पीकर से तेज आवाज में धार्मिक पाठ किया जा रहा था। इससे इलाके के लोग परेशान थे, लेकिन धार्मिक मामला होने के कारण कोई कुछ कह नहीं रहा था। कॉलोनी का ही एक बीमार युवक बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर आया था। डॉक्टर द्वारा दी गई नींद की गोली खाकर वह सोने की कोशिश कर रहा था। मगर, लाउडस्पीकर की आवाज उसे सोने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ थाने की अनमोल नगर कॉलोनी में गुरुवार शाम गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान तेज ध्वनि में धार्मिक पाठ से एक बीमार युवक परेशान हो गया। युवक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद कराया।
विज्ञापन
अनमोल नगर कॉलोनी में गृह प्रवेश के मौके पर लाउडस्पीकर से तेज आवाज में धार्मिक पाठ किया जा रहा था। इससे इलाके के लोग परेशान थे, लेकिन धार्मिक मामला होने के कारण कोई कुछ कह नहीं रहा था। कॉलोनी का ही एक बीमार युवक बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर आया था। डॉक्टर द्वारा दी गई नींद की गोली खाकर वह सोने की कोशिश कर रहा था। मगर, लाउडस्पीकर की आवाज उसे सोने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच कॉलोनी के एक व्यक्ति ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था सत्या फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने सारनाथ थानाध्यक्ष और एसीपी सारनाथ को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार युवक की तबीयत का हवाला देकर लाउडस्पीकर को बंद कराया।
विज्ञापन