{"_id":"5d49e2978ebc3e6ca9218202","slug":"sicha-varanasi-news-vns4769450134","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : पेपर लीक केस के छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : पेपर लीक केस के छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला, वाराणसी।
अमर उजाला, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी चोलापुर थाना के दशनीपुर के शैलेंद्र कुमार सिंह, जौनपुर के नेवढ़िया के अजीत कुमार व अजय कुमार चौहान, गाजीपुर के सुहवल के प्रभुदयाल सिंह यादव और आसनसोल के गणेश व रंजीत की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। यह आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चतुर्थ रामचंद्र की अदालत ने दिए।
आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध प्रभारी डीजीसी मुन्नालाल यादव और एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने किया। यूपीपीएससी द्वारा जुलाई 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का 28 मई 2019 को एसटीएफ ने खुलासा किया था।
प्रकरण में कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार कर और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की जांच कर रहे विवेचक के अनुसार, चोलापुर थाने में दर्ज इस मुकदमे की तफ्तीश अंतिम दौर में हैं और चार्जशीट जल्द ही अदालत में दाखिल की जाएगी।