फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shrikashi Vishwanath temple will be stamped on the postal letters Varanasi

वाराणसी: डाक पत्रों पर लगेगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर फोटो वाली मुहर

Mon, 13 Dec 2021 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Shrikashi Vishwanath temple will be stamped on the postal letters Varanasi
डाक टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

डाक विभाग की ओर से देश-विदेश में भेजे जाने वाले डाक पत्रों पर अब सामान्य मुहर लगाने के बजाय श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की फोटो वाली मुहर लगाई जाएगी। इससे लोगों को काशी की संस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सोमवार को प्रधान डाकघर कैंट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक पत्रों पर लगने वाली विशेष मुहर को जारी किया।  क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी नगरी की प्राचीनता, ऐतिहासिकता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गौरव को अपने में सहेजे हुए है। इसके दर्शन के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन


बताया कि विभाग की ओर से जो विशेष मुहर तैयार कराई गई है, उसमें बीच में मंदिर के शिखर और उस पर अंकित धर्म ध्वजा को उकेरा गया है और किनारे गोलाई में हिंदी व अंग्रेजी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी अंकित किया गया है। मुहर के निचले भाग में दिनांक के साथ वाराणसी प्रधान डाकघर और इसका पिनकोड-221001 लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shrikashi Vishwanath temple will be stamped on the postal letters Varanasi

अब विश्वेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर से देश-दुनिया को आने-जाने वाले पत्रों पर सामान्य मुहर की बजाय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के चित्र वाली विशेष मुहर लगेगी। वाराणसी (पूर्वी) मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन राव ने कहा कि वाराणसी प्रधान डाकघर से हर माह देश-विदेश में 3 लाख से ज्यादा डाक की बुकिंग होती है, वहीं लगभग 1 लाख डाक का वितरण होता है।

ऐसे में डाक टिकट संग्राहकों के लिए यह एक अनमोल उपहार साबित होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक राम मिलन, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed