फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ramlala Pran Pratishtha first anniversary lamps will be lit in temples at kashi

Varanasi: श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मंदिरों में जलेंगे दीप, निकाली जाएगी शोभायात्रा

Tue, 21 Jan 2025 07:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 22 जनवरी को काशी के मंदिरों में विशेष पूजन- अर्चन का आयोजन होगा। इस दौरान काशी के सभी मंदिरों में दीप जलेंगे। 

विज्ञापन
Shri Ramlala Pran Pratishtha first anniversary lamps will be lit in temples at kashi
रामलला - फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ यानी 22 जनवरी को काशी में उल्लास का माहौल रहेगा। मंदिरों से लेकर घरों तक दीप जलाए जाएंगे। श्रीराम मंदिरों में शृंगार और प्रभु श्रीराम की झांकी सजाने के साथ ही विविध अनुष्ठान होंगे। भजन-कीर्तन से प्रभु का गुणगान होगा। श्रीकाशी विश्वनाथ, कालभैरव, मां विशालाक्षी, दुर्गा मंदिर में भी दीपदान और पूजन-अर्चन होगा। 

विज्ञापन


हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पौष मास द्वादशी तिथि यानी 12 जनवरी को मनाई गई थी। अब अंग्रेजी तिथि के अनुसार 22 जनवरी को भी उत्सव मनाने की तैयारी है। विश्वनाथ मंदिर में पूजन अर्चन के साथ दीपदान होगा। बाबा कालभैरवका विशेष शृंगार होगा। मां विशालाक्षी मंदिर में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


महंत राजनाथ तिवारी ने बताया कि दिन में मां का शृंगार कर पूजन-अर्चन होगा। शाम को दीपोत्सव होगा। इसी तरह दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर अस्सी, हनुमान मंदिर पुष्कर तालाब, श्रीराम मंदिर भैरोनाथ, अकेलवाबीर बाबा मंदिर बीएचयू में भी विविध अनुष्ठान होंगे। बीते साल इसी तिथि पर कज्जाकपुरा, पहड़िया, शिवदासपुर आदि इलाकों में चार मंदिरों में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में भी विशेष शृंगार और पूजा होगी। उधर, गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम् कॉलोनी स्थित संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में मंगलवार से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ होगा। बुधवार को श्रीराम पूजन, दर्शन-पूजन व भंडारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed