फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ramcharit Manas Navahan Path Mahayagna from October 28

Varanasi News: श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ 28 अक्तूबर से

Sat, 04 Oct 2025 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramcharit Manas Navahan Path Mahayagna from October 28
श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति ज्ञानवापी की ओर से श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ और मानस सम्मेलन 28 अक्तूबर से पांच नवंबर तक काशी विश्वनाथ धाम में होगा। शुक्रवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक लक्सा स्थित कार्यालय में हुई। संस्था के मंत्री अजय खेमका ने बताया कि 70 साल से ये पाठ होता आ रहा है। इसकी स्थापना आचार्य शिवनारायण व्यास, स्व. दामोदर शर्मा, नंदू प्रहलादिका, मोहनलाल केडिया, बनारसी लाल सारस्वत, ऋषिकेश सराफ ने संयुक्त रूप से की थी। बैठक में सर्वसम्मति से कौशल शर्मा को अध्यक्ष और अजय खेमका महामंत्री बनाए गए। अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अपनी कमेटी गठित की इसमें उपाध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार, महेश चौधरी, उप मंत्री विजय मिश्रा, पंडाल मंत्री महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, कोषाध्यक्ष संजय प्रह्लाद, सह कोषाध्यक्ष राजेश बाजोरिया बनाए गए। बैठक संस्था के संरक्षक अशोक सर्राफ और विजय सारस्वत की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed