{"_id":"66ab96f6912f26847e05295d","slug":"shri-ram-prapannacharya-given-responsibility-giving-him-sheet-sant-samaj-of-kashi-gathered-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्रीरामप्रपन्नाचार्य को चादर देकर कार्यभार सौंपा, जुटा काशी का संत समाज; विधिवत हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्रीरामप्रपन्नाचार्य को चादर देकर कार्यभार सौंपा, जुटा काशी का संत समाज; विधिवत हुआ आयोजन
Thu, 01 Aug 2024 07:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:38 PM IST
सार
Varanasi News: आयोजन के दौरान विधिवत आरती भी उतारी गई। काशी के संत समाज और विद्वतजनों ने श्रीराम प्रपन्नाचार्य के मंगल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
श्रीराम प्रपन्नाचार्य को चादर देकर कार्यभार सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्सी स्थित श्रीरामानुज श्री लक्ष्मी नारायण देवस्थान में अनंतविभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज के बैकुंठ उत्सव के उपलक्ष्य में काशी के संत समाज और विद्वतजनों ने उत्तराधिकारी श्रीरामप्रपन्नाचार्य को चादर देकर कार्यभार सौंपा। विधि-विधान से पूरे आयोजन को संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
आयोजन का नेतृत्व श्रीवैष्णव मठ के पीठासीन अधिकारी जगद्गुरु संपतकुमाराचार्य जी महाराज ने किया। इस दौरान श्री गोपालचार्य, हर्याचार्य जी महाराज, विनोद कुमार वर्मा, सत्येंद्र मिश्र, मुक्ति नारायण, आदि लोगों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन