{"_id":"60d37ac0f76dec419c00acef","slug":"shot-was-fired-to-teach-a-lesson-for-refusing-to-contest-elections-varanasi-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चुनाव लड़ने से मना करने पर सबक सिखाने को मारी थी गोली, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चुनाव लड़ने से मना करने पर सबक सिखाने को मारी थी गोली, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
Wed, 23 Jun 2021 11:47 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:47 PM IST
सार
सिंधोरा थाने से पांच सौ मीटर दूर फास्ट फूड की दुकान पर विमल प्रकाश सिंह पर 21 जून को फायरिंग हुई थी। गोली कनपटी को छूकर निकल गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जनपद के सिंधोरा थाने से पांच सौ मीटर दूर फास्ट फूड की दुकान पर विमल प्रकाश सिंह पर हुई फायरिंग के चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गड़खरा से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल, स्कार्पियो बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मरूई निवासी गौरव मिश्रा उर्फ मोनू ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन विमल प्रकाश सिंह ऊर्फ भोतू सिंह ने मना कर दिया था। हालांकि बाद में यह सीट आरक्षित हो गई थी। उसी समय से विमल को सबक सिखाने की तलाश में था।
विज्ञापन
21 जून को सूचना मिली कि विमल अपने दोस्तों के साथ चाऊमीन खा रहा है, तभी अपने मित्र राहुल उपाध्याय निवासी गड़खरा, अनिकेत सिंह उर्फ चिक्कू डंगरडीह व शूटर प्रदीप उर्फ बृजेश मिश्रा निवासी राजापुर चोलापुर के साथ स्कार्पियो से मौके पर पहुंचकर मारपीट के दौरान फायरिंग की। हालांकि गोली विमल की कनपटी को छूते हुए निकल गई थी। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि फायरिंग मामले में इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव घेराबंदी कर चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल समेत स्कार्पियो बरामद हुई है।
विज्ञापन