फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shortcomings hidden from G20 guests Made to travel 12 kilometers instead of three

जी 20 के मेहमानों से छिपाईं कमियां: तीन की जगह कराया 12 किलोमीटर का सफर, कब दूर होगी ये समस्या?

Wed, 20 Sep 2023 09:02 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 20 Sep 2023 09:02 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी व जलकल की खींचतान में सड़क का निर्माण लटका है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के बाद ही सड़क बनाई जाएगी। इससे पहले सड़क बनी तो फिर खोदाई की नौबत आएगी। जलकल प्रस्ताव न होने का हवाला देकर मामले से बच रहा है।

विज्ञापन
Shortcomings hidden from G20 guests Made to travel 12 kilometers instead of three
रामनगर - पड़ाव मार्ग के भोजपुर के पास जर्जर सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजूबीर से सिंधौरा मार्ग पिछले 1.5 वर्षों से खराब है। सड़क पर गड्ढे हैं। सीवर का पानी भी बह रहा है। यही सड़क बड़ा लालपुर क्षेत्र में स्थित हस्त कला संकुल को जोड़ती है, जहां कि जी20 के सम्मेलन कराए गए थे। खराब सड़क और कमियां छिपाने के लिए मेहमानों को तीन किलोमीटर की जगह 12 किलोमीटर का सफर तय कराया गया। मेहमानों को नदेसर से भोजूबीर के रास्ते न ले जाकर गिलट बाजार, हरहुआ, रिंगरोड के रास्ते हस्तकला संकुल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी व जलकल की खींचतान में सड़क का निर्माण लटका है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के बाद ही सड़क बनाई जाएगी। इससे पहले सड़क बनी तो फिर खोदाई की नौबत आएगी। जलकल प्रस्ताव न होने का हवाला देकर मामले से बच रहा है। लिहाजा, खराब सड़क जस की तस पड़ी है। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता व प्रशासनिक अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है। अप्रैल, जून, अगस्त और सितंबर में आए जी20 देशों के मेहमानों को भी दूसरे रास्ते से ले जाया गया।

विज्ञापन

 

 

 

Shortcomings hidden from G20 guests Made to travel 12 kilometers instead of three
भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलतीं

भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर 10 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। भोजूबीर-सिंधैरा मार्ग के रास्ते रिंग रोड भी जाया जा सकता है। इस रास्ते पर स्कूल और अस्पतालों की संख्या भी अधिक है। बच्चों के अलावा मरीजों को भी हिचकोले खाने वाली सड़क से गुजरना पड़ता है।

वीडीए की बोर्ड बैठक में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाए जाने पर सहमति बनी है। इसका प्रस्ताव अभी तैयार नहीं है। इस काम को जलकल कराएगा या जल निगम अभी यह भी तय नहीं है। प्रस्ताव बनने के बाद ही कुछ बता पाना संभव है। - एके राजपूत, महाप्रबंधक जलकल

सड़क का निर्माण तभी कराया जाएगा, जब सीवर पाइपलाइन बिछा दी जाएगी। पानी लगने से ही सड़क खराब होती है। पहले काम हुआ तो सड़क की फिर खोदाई कराई जाएगी। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

 

Shortcomings hidden from G20 guests Made to travel 12 kilometers instead of three
सिंधौरा मार्ग पर टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे-7 का मिला है दर्जा, भोजपुर के पास लोग खाते हैं हिचकोले

रामनगर-पड़ाव मार्ग नेशनल हाइवे-7 पर रोजाना सफर करने वाले 50 हजार से अधिक यात्रियों को झटका लग रहा है। भोजपुर स्थित पांच सौ मीटर की सड़क पर 200 गड्ढे हैं। इसी सड़क से होकर रामनगर तक जाया जाता है। प्रसिद्ध रामलीला मेला 28 सितंबर से शुरू हो रही है।

रामनगर और पड़ाव के बीच रोजाना आवाजाही करने वालों में सच्चू मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, मनोज दूबे आदि ने बताया कि भोजपुर के पास सड़क पर धूल उड़ती है। पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क के नाम पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया। अब गिट्टियां उखड़ गईं। नाबदान की गंदगी भी सड़क पर आ रही है।

रामलीला भी हफ्ते भर में, इस मार्ग पर रहता है दबाव

पड़ाव से रामनगर और टेंगरा मोड़ बाईपास को जोड़ने वाले इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देखकर लोग चिंतित हैं। हफ्ते भर बाद 28 सितंबर से रामनगर में रामलीला शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस मार्ग पर लोगों का दबाव बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed