फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shops will open in Varanasi old time on today

#Lockdown 4.0ः वाराणसी में आज भी पुराने समय पर ही खुलेंगी दुकानें, यूपी सरकार के विस्तृत आदेश का इंतजार

Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shops will open in Varanasi old time on today
दुकानें। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन-4 के दूसरे दिन भी वाराणसी में बाजार, मार्केट सहित अन्य प्रतिबंधों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन नहीं लागू होने का हवाला देकर नई कार्ययोजना को टाल दिया है। वाराणसी में मंगलवार 19 मई को लॉक डाउन की वही पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू रहेगी जो शनिवार 16 मई को थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य का विस्तृत आदेश जारी होने के बाद मंगलवार शाम तक आगे के आदेश जिले के लिए जारी होगा, जो 20 मई से लागू होगा। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में मंगलवार को भी पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। शासन से विस्तृत जारी होने के बाद वाराणसी के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी। इस दौरान मंगलवार को भी केवल आवश्यक सामानों की दुकानें सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। 
विज्ञापन

होटल खुलेगा मगर ग्राहकों को नहीं होगी अनुमति

लॉक डाउन 4 में ज्यादातर निर्णय जिला प्रशासन पर छोड़ा गया है। इसमें होटल खोलने की अनुमति होगी, मगर ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं है। भोजन आदि की होम डिलीवरी ही की जा सकेगी। जिला प्रशासन वाराणसी में बाजारों और दुकानों को रोस्टर के मुताबिक खोलने पर विचार कर रहा है। इसमें स्टेशनरी, गारमेंट, सहित अन्य बाजार और दुकानों के लिए दिन तय किया जाएगा। शहर में एक दिन साप्ताहिक बंदी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed