{"_id":"68a8164a2c818c78d50e198d","slug":"shops-of-those-who-deposit-less-than-50-percent-amount-will-be-cancelled-in-varanasi-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वालों की दुकानें होंगी निरस्त, वीडीए की बैठक में उपाध्यक्ष ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वालों की दुकानें होंगी निरस्त, वीडीए की बैठक में उपाध्यक्ष ने कही ये बात
Fri, 22 Aug 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:34 PM IST
सार
वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वाली दुकानों को निरस्त किया जाए। प्रत्येक दुकान के सामने क्यूआर कोड चस्पा किया जाए।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडीए में बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध एरिया डेवलपमेंट फाउंडेशन (डीएडीएफ) की 21वीं बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वाली दुकानों को निरस्त कर फिर से नीलामी में शामिल किया जाए। प्रत्येक दुकान के सामने क्यूआर कोड चस्पा किया जाए। जिससे भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी हो सके।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के निदेशक व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि दशाश्वमेध प्लाजा में किड्स गेम संचालन के लिए वाह्य स्थान की नीलामी होगी। डीएडीएफ परिसर में सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जाएगी। यहां स्वास्थ्य इकाई (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) के लिए दुकान का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएडीएफ परिसर एवं चितरंजन पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुंदरीकरण (फसाड एवं साइनेज) कार्य कराए जाएंगे। प्लाजा के ऊपरी तल पर स्थित ओपन एरिया रेस्टोरेंट के लिए आरएफपी की पुनर्समीक्षा की जाएगी। प्लाजा में डिजिटल बोर्ड की स्थापना की जाएगी। परिसर के खाली स्थानों को स्टाल/प्रदर्शनी/कैनोपी के लिए किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन