फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sho Sarnath line hazir on delay in investigation and case against daroga in rape case in varanasi

दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर: जांच में देरी पर एसओ सारनाथ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज पर मुकदमा

Sat, 06 Aug 2022 01:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 01:42 PM IST
सार

सारनाथ थाना के पुरानापुल चौकी प्रभारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवती ने शुक्रवार की शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Sho Sarnath line hazir on delay in investigation and case against daroga in rape case in varanasi
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी प्रभारी संग्राम सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, जांच में देरी और लापरवाही बरतने पर एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय को कार्यालय से संबद्ध करते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह और सारनाथ एसीपी रत्नेश्वर सिंह को बनाया गया है। शुक्रवार को दनियालपुर की युवती ने चौकी इंचार्ज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया और चौकी पर विषाक्त पदार्थ खाकर अचेत हो गई थी। दीनदयाल जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर चौकी इंचार्ज ने दी धमकी

 युवती की मां का आरोप है कि सारनाथ थाना अंतर्गत चौकी इंचार्ज पुराने परिचित हैं। इस दौरान शादी का झांसा देकर मुकर गए। बेटी से मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। पिछले कुछ दिनों से चौकी इंचार्ज ने फोन उठाना बंद कर दिया। बेटी ने जब शादी का दबाव बनाया तो चौकी इंचार्ज ने पुलिसिया धमकी देनी शुरू दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने और वरुणा जोन में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खाया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी सारनाथ और एसओ सारनाथ को हटा दिया गया। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed