फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivraj Singh Chauhan reached Kashi to welcome PM Modi on his Varanasi visit

Varanasi: पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

Tue, 18 Jun 2024 03:21 PM IST
प्रगति चंद एएनआई, वाराणसी।
एएनआई, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार काशी आ रहे हैं। ऐसे में काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए कई दिग्गज नेता काशी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan reached Kashi to welcome PM Modi on his Varanasi visit
काशी विश्वनाथ धाम में पूजा करते शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए कई दिग्गज भी काशी पहुंचे हैं। इसी क्रम में काशी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी आज पहली बार काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डालेंगे। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला फैसला पीएम ने किसान सम्मान निधि किसान के खाते में पहुंचाने का फैसला किया। वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सखियों को पीएम मोदी प्रमाण पत्र देंगे। 

विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का लिया आशीर्वाद
काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे लिए किसान ही भगवान है और किसानों की सेवा भगवान की पूजा के समान है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। उन्होंने कहा कि इसी भाव से भारत सरकार लगातार किसानों के कल्याण के कार्य में लगी है।

मेहदीगंज में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार काशी पधारे हैं। इतने बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक इतिहास है। जनता का यह जनादेश अपने आप में अद्भुत और अभूतपूर्व है।

ये प्रधानमंत्री की किसानों और खेती के प्रति प्रतिबद्धता है कि उन्होंने शपथ लेने के बाद सबसे पहले किसानों के खाते में पैसे डालने वाली फाइल पर दस्तखत किए। आज यहां आकर अपना पहला कार्यक्रम भी किसानों के बीच में किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के सिंगल क्लिक से लगभग सवा नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये जाने के बाद लगभग 3,25,000 करोड़ रुपये अब तक किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed