फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal Yadav said UP assembly elections 2020 will be contested together with SP

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसपा का बड़ा ऐलान, बोले शिवपाल यादव- सपा से...

Sun, 01 Mar 2020 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Mar 2020 09:33 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) से साथ मिलकर लड़ेगी।
 

विज्ञापन
Shivpal Yadav said UP assembly elections 2020 will be contested together with SP
सोनभद्र में शिवपाल यादव ने सपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ेगी। सपा से तालमेल पार्टी की प्राथमिकता है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आज भी मुलायम सिंह यादव के साथ है। पार्टी का उद्देश्य 2022 में प्रदेश में सरकार बनाना है। वह सोनभद्र जिले में सोनांचल संघर्ष वाहिनी की ओर से आरटीएस क्लब में आयोजित संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। खदान हादसे पर कहा कि वह भी तीन साल तक खनन मंत्री रहे थे। उस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक था। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन


खनन माफिया बेरोकटोक अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। खदान हादसे के लिए उन्होंने सरकार और खदान संचालक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को सरकार और खदान संचालक की तरफ से 25-25 लाख मुआवजा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने कहा कि योगी सरकार में नौकरशाही हावी है। इसके चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नौकरशाही पर सरकार का अंकुश नहीं है। आजादी के 70 साल बाद भी दलितों और पिछड़ों को सामाजिक न्याय का सपना साकार नहीं हो सका।

एक सवाल के जवाब में शिवपाल का कहना था कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। दिल्ली में हिंसा के संबंध में उनका कहना था कि दंगाई पकड़े नहीं जा रहे हैं। इसके चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed