{"_id":"6014fb708ebc3e3408594e68","slug":"shivalinga-found-during-digging-at-dashashwamedh-ghat-archeology-department-will-investigate-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर खोदाई में मिला शिवलिंग, हजारों साल पुराना होने का अनुमान, पुरातत्व विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर खोदाई में मिला शिवलिंग, हजारों साल पुराना होने का अनुमान, पुरातत्व विभाग करेगा जांच
Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिला शिवलिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर खोदाई के दौरान शुक्रवार को शिवलिंग मिला। शिवलिंग मिलने की जानकारी होते ही देखने वालों की भीड़ लग गई। काम को रोक दिया गया और इसको लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस आफिस के नीचे एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। खोदाई के दौरान एक शिवलिंग व अरघा मिला। शिवलिंग मिलने की सूचना मजदूरों ने सुपरवाइजर को दी, जिसके बाद काम को रोक दिया गया। सुपरवाइजर ने बताया कि खोदाई का काम रोक दिया गया है और शिवलिंग की जानकारी के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर खोदाई चल रही थी, वहां पर पहले यज्ञ कुंड हुआ करता था। खोदाई में मिला शिवलिंग हजारों साल पुराना हो सकता है।
विज्ञापन