फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shiva temple murder: Police revealed why Munna was killed inside the temple in mirzapur up

शिव मंदिर हत्याकांड: पुलिस का खुलासा, क्यों हुई मंदिर के अंदर मुन्ना की हत्या

Mon, 26 Oct 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Shiva temple murder: Police revealed why Munna was killed inside the temple in mirzapur up
मंदिर के पास जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र कें धौरहरा गांव में शिव मंदिर के अंदर धारदार हथियार से सेवादार युवक की हत्या आशनाई और मंदिर पर कब्जा करने के डर के चलते की गई। मामले में चील्ह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

उनके पास से धारदार हथियार बरामद हुए हैं। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।


धौरहरा गांव निवासी मुन्ना(36) पुत्र राम सजीवन बुनाई का कार्य करता था। वह गांव के ही प्राचीन शिव व हनुमान के मंदिर परिसर में रहकर साफ-सफाई व सेवा का कार्य भी करता था। पिछले रविवार की रात को वह खाना खाकर मंदिर पर सोने आया था। रात में वह चबूतरे पर सोया था।

विज्ञापन

सुबह छह बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची तो मंदिर में गला रेता हुआ शव को देखकर चौंक गई। शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। छानबीन में पुलिस ने सोमवार को गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपी संतोष सिंह, अखिलेश सिंह और शत्रुघ्न सिंह के पूर्वजों का मंदिर है। एएसपी सिटी संजय कुमार के अनुसार, मंदिर पर सफाई और पूजा करने के कारण मुन्ना का वर्चस्व हो गया था। इसी को लेकर तीनों ने उसकी मंदिर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed