{"_id":"673c32540f4ef53fd70a128b","slug":"shiv-mahapuran-katha-domri-1550-policemen-will-do-duty-in-three-shifts-for-security-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में कथा: पांच लाख श्रद्धालु आएंगे, 70 CCTV, 1550 पुलिसकर्मी पीएसी-एनडीआरएफ की तैनाती, योगी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में कथा: पांच लाख श्रद्धालु आएंगे, 70 CCTV, 1550 पुलिसकर्मी पीएसी-एनडीआरएफ की तैनाती, योगी होंगे शामिल
Tue, 19 Nov 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:08 PM IST
सार
डोमरी में शिव महापुराण की कथा के लिए श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। कथा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी और पूछताछ केंद्र बनाई गई है। यहां तीन शिफ्ट में 1550 पुलिसकर्मी काम करेंगे।
विज्ञापन
शिव महापुराण कथा को लेकर लगाए जा रहे टेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोमरी में 20 नवंबर से होने वाली शिव महापुराण कथा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। डोमरी में एक एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन डिप्टी एसपी, 20 इंस्पेक्टर, 130 सब इंस्पेक्टर, 120 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे। सोमवार को कथास्थल पर एक अस्थायी चौकी और पूछताछ केंद्र खोल कर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
200 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कथास्थल पर तैनात रहेंगे। 70 सीसी कैमरों से कथास्थल की निगरानी की जाएगी। वहीं, गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 11 एनडीआरएफ, जल पुलिस और दो कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। आग से सुरक्षा के लिए दो वाहनों के साथ 15 दमकल कर्मी तैनात रहेंगे। सोमवार को कथास्थल का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने एसीपी कोतवाली और रामनगर थानाध्यक्ष को कहा कि कथा के मद्देनजर रोजाना दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उधर, इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
वाहन पार्किंग के लिए दो स्थान चिह्नित
श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। चारपहिया वाहन राजघाट पुल से उतरकर नीलकंठेश्वर मंदिर के पास खड़े होंगे। वहीं, दोपहिया वाहन उससे आगे हनुमान मंदिर के समीप खड़े होंगे। राजघाट पुल के दोनों छोर पर आदमपुर और रामनगर थाने की पुलिस के साथ ही एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
नाव से आने वालों को ई-रिक्शा लेकर जाएगा
शहर की ओर से नाव से कथा सुनने आने वाले श्रद्धालु गंगा उस पार रेत पर उतरेंगे। रेत से उन्हें ई-रिक्शा नि:शुल्क कथास्थल से लगभग सौ मीटर पहले तक ले जाएगा। इसी तरह श्रद्धालुओं के वाहनों को कथास्थल से लगभग 500 मीटर दूर तक ही आने की इजाजत होगी।
नाव से आने वालों को ई-रिक्शा लेकर जाएगा
शहर की ओर से नाव से कथा सुनने आने वाले श्रद्धालु गंगा उस पार रेत पर उतरेंगे। रेत से उन्हें ई-रिक्शा नि:शुल्क कथास्थल से लगभग सौ मीटर पहले तक ले जाएगा। इसी तरह श्रद्धालुओं के वाहनों को कथास्थल से लगभग 500 मीटर दूर तक ही आने की इजाजत होगी।