{"_id":"63d170e69d04ab300026bd8b","slug":"shiv-darshan-varanasiairport-varanasi-news-vns6956123106-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: एयरपोर्ट से घाट तक कण-कण में होंगे शिव स्वरूप के दर्शन, सम्मेलन की ऐसी चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: एयरपोर्ट से घाट तक कण-कण में होंगे शिव स्वरूप के दर्शन, सम्मेलन की ऐसी चल रही है तैयारी
Thu, 26 Jan 2023 08:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:23 AM IST
सार
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर शहर में तैयारी तेज हो गई है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही चौराहों को सजाने और शहर में सुंदरीकरण का काम चल रहा है। वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने विदेशी मेहमान सबसे पहले एयरपोर्ट पर आएंगे।
विज्ञापन
जी-20 का ‘लोगो’
- फोटो : संवाद
विस्तार
बनारस में होने वाला जी-20 सम्मेलन भी काशीपुराधिपति को समर्पित होगा। एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक कण-कण में शिव के विविध स्वरूपों के दर्शन शिवत्व का अहसास कराएंगे। एयरपोर्ट पर उतरने वाले पर्यटकों को शिव की नगरी की भव्यता का अहसास खुद ब खुद हो जाएगा। एयरपोर्ट पर शिवलिंग के आकार की खास पेंटिंग तैयार कराई जा रही है जो देश की सबसे बड़ी पेंटिंग होगी। एयरपोर्ट पर बनने वाली पेंटिंग में शिवलिंग कांच का होगा जिसमें लोग खुद को निहार भी सकेंगे।
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर शहर में तैयारी तेज हो गई है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही चौराहों को सजाने और शहर में सुंदरीकरण का काम चल रहा है। वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने विदेशी मेहमान सबसे पहले एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां पहुंचते ही उन्हें शिव की नगरी में होने का एहसास हो इसके लिए एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर पर शिवलिंग की पेंटिंग कराई जा रही है। पेंटिंग बना रहे बीएचयू दृश्य कला संकाय के प्रो. सुरेश के नायर का कहना है कि शिवलिंग के आकार की ये देश की सबसे बड़ी म्यूरल पेंटिंग है। इसका आकार 20 गुणे 30 फीट का है। उन्होंने वाघा बार्डर पर भी ऐसा ही म्यूरल बनाया है। उनके काम को देखकर एयरपोर्ट निदेशक ने पेंटिंग बनाने का आमंत्रण दिया था।
विदेशी भी कर रहे पेंटिंग बनाने में सहयोग
प्रो. सुरेश नायर के साथ बीएचयू के छात्र ही नहीं काशी में रहने वाले विदेशी भी पेंटिंग बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इसमें अमेरिका व डेनमार्क के आर्टिस्ट के अलावा बीएचयू के 10 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने काशी आने वाले विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से ही शिव की नगरी में होने का एहसास होगा। एयरपोर्ट पर बनने वाले ये पेंटिंग बेहद खास होगी। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक।