{"_id":"6a344ee4b4826d7444071bf2","slug":"shiv-aangan-lawn-sealed-for-illegal-construction-and-operation-varanasi-news-c-20-vns1056-1434200-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अवैध निर्माण और संचालन में शिव आंगन लॉन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अवैध निर्माण और संचालन में शिव आंगन लॉन सील
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण व संचालन में दांदुपुर में शिव आंगन लॉन परिसर को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। शिवपुर वार्ड के पैराडाइज बिल्डिंग के पीछे किए जा रहे अनधिकृत निर्माण एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अनूप सिंह की ओर से लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में दो तल भवन का निर्माण एवं फिनिशिंग कार्य कराया गया था।
वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि अवैध एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के लॉन/गार्डन के रूप में व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्माण एवं विकास कार्य किया जा रहा था। जबकि किसी भी भूमि पर विकास, निर्माण कार्य करने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष की पूर्व लिखित स्वीकृति आवश्यक है। साथ ही स्वीकृत मानचित्र एवं निर्धारित शर्तों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि उपयोग परिवर्तन विधि विरुद्ध है। इस प्रकरण में संबंधित पक्ष को निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की नोटिस पहले ही जारी किया गया था।
अवैध लॉन से यातायात और पार्किंग पर असर
अवैध रूप से संचालित लॉन एवं गार्डन न केवल नगर नियोजन मानकों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि इनके कारण स्थानीय क्षेत्रों में यातायात अव्यवस्था, अनियंत्रित पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण होता है। सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, अग्नि सुरक्षा संबंधी जोखिम आसपास के आवासीय क्षेत्रों के निवासियों को असुविधा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके अतिरिक्त बिना स्वीकृत पार्किंग एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के संचालित ऐसे प्रतिष्ठान जनसुरक्षा एवं शहरी व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं।