फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shine City fraud case notices on CMD rashid naseem property worth crores put up posters in public places

शाइन सिटी अरबों की ठगी का मामला: सीएमडी की करोड़ों की संपत्ति पर नोटिस चस्पा, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए

Tue, 04 Oct 2022 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Oct 2022 01:07 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा प्रयागराज जिले में सार्वजनिक स्थानों, कचहरी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अरबों रुपए हड़प कर फरार राशिद नसीम का पोस्टर चस्पा किया गया है।

विज्ञापन
Shine City fraud case notices on CMD rashid naseem property worth crores put up posters in public places
करोड़ों की संपत्ति पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाइन सिटी कंपनी की मुसीबतें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। अरबों रुपये की ठगी करने के आरोपी शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई में कमिश्नरेट पुलिस जुट गई है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद राशिद नसीम की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर धारा 82 के तहत प्रयागराज स्थित आवास पर नोटिस चस्पा की गई। 
विज्ञापन

 

Shine City fraud case notices on CMD rashid naseem property worth crores put up posters in public places
शाइन सिटी का एमडी राशिद नसीम - फोटो : प्रयागराज
मामले के विवेचक इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने प्रयागराज स्थित राशिद नसीम के मकान सहित उसके अन्य संपत्तियों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। बताया कि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम के करैली कॉलोनी (जीटीबी नगर) प्रयागराज में डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा की गई है। राशिद इस समय दुबई में हैै। उसके ऊपर शाइन सिटी कंपनी बनाकर हजारों लोगों से फ्लैट, जमीन के नाम पर अरबों रुपये की ठगी का आरोप है। धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में न्यायालय के द्वारा राशिद नसीम को भगोड़ा घोषित किया गया है।

चस्पा किया राशिद नसीम का पोस्टर
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा प्रयागराज जिले में सार्वजनिक स्थानों, कचहरी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अरबों रुपये हड़प कर फरार राशिद नसीम का पोस्टर चस्पा किया गया है। जैतपुरा पुलिस ने चस्पा किए गए पोस्टर पर उसके दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed