{"_id":"67a9f104b9b6a1502406f756","slug":"shikshamitra-commits-suicide-under-suspicious-circumstances-mourning-in-the-family-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षामित्र ने की खुदखुशी, परिवार में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षामित्र ने की खुदखुशी, परिवार में मातम का माहौल
Mon, 10 Feb 2025 05:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 05:58 PM IST
सार
चौबेपुर के डुबकियां बाजार में किराए के मकान में रह रही शिक्षामित्र ने रहस्यमय परिस्थितियों में खुदखुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना का कारण पारिवारिक कलह है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां बाजार निवासी राम मूरत यादव के मकान में किराए पर उपरी तल पर रहने वाली शिक्षा मित्र ने सोमवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका संगीता चौधरी 45 वर्ष पत्नी दीपक चौधरी निवासी बबुरानी सिकंदरपुर सैदपुर,गाजीपुर वह सैदपुर खोजपुर में शिक्षा मित्र है। वह डुबकियां में किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन
इन्हें यहां उपेन्द्र यादव निवासी मुड़ियार सैदपुर गाजीपुर ने डुबकियां में किराए का मकान दिलाया था। उसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।वह डुबकियां से सैदपुर आती जाती थी। उसको बड़ा लड़का पवन 22 वर्ष जो एक माह पूर्व लव मैरिज से शादी कर लिया है। लड़की सुहानी 18 वर्ष व गगन 14 वर्ष है। वह यहां अकेले ही रहती थी। पारिवारिक कलह से खिड़की में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बताया गया है कि उसका पति शराब का लती है आये दिन परेशान करता था । घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के टीम भी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मौके से बरामद हुआ है जिसमें लिखा है मैं संगीता चौधरी मानसिक रूप से परेशान हूं।
विज्ञापन
जिस वजह से आत्महत्या कर रही हूं। मैं बहुत दिनों से मानसिक अवसाद से गुजर रही हूं इसमें किसी का दोष नहीं है।इस वजह से हमें कुछ हो जाता है तो इसमें किसी को जिम्मेदार न ठहराया जायें।और उपेन्द्र जी जो हमारा इतनी मदद किए हैं उन्हें किसी प्रकार गलत न समझा जाय । मेरी इतनी प्रार्थना है कि हमें कुछ हो जाये तो प्रशासन ने बुलाया जाये ना हमारी वजह से किसी को परेशान किया जाय।