फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shiksha mitra get bail who protest in modi rally

पीएम मोदी की सभा में हंगामा करने वाले 13 शिक्षामित्र जमानत पर रिहा

Tue, 10 Oct 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 10 Oct 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
shiksha mitra get bail who protest in modi rally
शाहंशाहपुर में बीते 23 सितंबर को रैली में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शाहंशाहपुर में बीते 23 सितंबर को  पीएम मोदी की सभा में हंगामा करने के आरोपी 36 शिक्षामित्रों में से 13 को सोमवार की देर शाम जिला जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


शेष 23 शिक्षामित्र भी पुलिस वेरिफिकेशन के बाद रिहा कर दिए जाएंगे। वहीं, शिक्षामित्रों की रिहाई के दौरान पूर्व विधायक अजय राय, सतीश चौबे सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीते 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए शिक्षामित्रों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से पास हासिल कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों की रिहाई के संबंध में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि छह अक्तूबर को सभी 36 शिक्षामित्र को एडीजे प्रथम की कोर्ट से जमानत मिल गई थी।


पुलिस वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद छह महिला और सात पुरुष शिक्षामित्र जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं। चार महिलाएं और 19 पुरुष शिक्षामित्र अभी जेल में ही हैं, उनका भी पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगा तो जमानत पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed