फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiksha Mitra dies during treatment, village mourns

Varanasi News: शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

Thu, 12 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra dies during treatment, village mourns
चौबेपुर। कौवापुर गांव निवासी शिक्षा मित्र शेख मुहम्मद असगर (49) की इलाज के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शेख मुहम्मद असगर प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में शिक्षा मित्र थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी एसआईआर के लिए 363 पंचायत भवन बहरामपुर में लगाई गई थी। 13–14 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने विद्यालय से 24 और 25 फरवरी को अवकाश ले लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पहले न्यू सहारा हॉस्पिटल कजाकपुरा में भर्ती कराया। सुधार न होने पर पहड़िया के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीलिया से ग्रसित बताया और इलाज शुरू किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेहतर बीएचयू अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article