फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   She had come to change utensils but took away jewelry theft took place in the village people were stunned

Varanasi News : आई थीं बर्तन बदलने, समेट ले गईं गहने, गांव में चोरी की घटना, जनता हुई आवाक

Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
सार

आपके घर पर अगर कोई बर्तन या फिर कोई अन्य सामान बेंचने आए और बदले में गहने बदलने की बात करे तो तुरंत पुलिस से संपर्क साधिए। हो सकता है ये ठग आपके कीमती सामान पर हाथ साफ कर ले जाएं। कछवां रोड क्षेत्र में महिलाओं ने गांव में ठगी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
She had come to change utensils but took away jewelry theft took place in the village people were stunned
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

 ठठरा गांव में पुराना बर्तन बदलकर नया बर्तन देने के नाम पर घर में घुसी दो महिलाएं सोने और चांदी के गहने बदलकर ले गईं गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बुधवार को मिर्जामुराद थाने की पुलिस को तहरीर दी गई। ठठरा गांव की चंद्रिका देवी ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो महिलाएं आईं।

विज्ञापन


पुराना बर्तन बदलकर नया बर्तन देने की बात दोनों ने कही। उसी समय दोनों महिलाओं ने कहा कि अगर गहना हो तो उसको भी बदलकर नया दे देते हैं, लेकिन वह एक दिन बाद मिलता है। चंद्रिका ने बताया कि दोनों महिलाएं उनका सोने का लॉकेट, सास गीता देवी की सोने की बाली और प्रीति की चांदी का चेन व चाबी पिन के साथ कुछ अन्य गहने ले गईं।
विज्ञापन


जब मंगलवार की देर शाम तक दोनों महिलाएं गहने लेकर नहीं आई तो चंद्रिका ने परिवार के पुरुषों को घटना की जानकारी दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी आवाक रह गए। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed