फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shankracharya swaroopanand cancel ram janmbhoomi shilanyas progrrame 

सीएम योगी से बात करने के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद का राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित

Sun, 17 Feb 2019 01:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
shankracharya swaroopanand cancel ram janmbhoomi shilanyas progrrame 
स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : amar ujala

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पुलवामा की घटना के बाद देश की बदली परिस्थितियों के मद्देनजर प्रस्तावित श्री रामजन्मभूमि रामाग्रह यात्रा और शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन


यह घोषणा ज्योतिष्पीठ और द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने काशी के श्रीविद्यामठ से यात्रा के संयोजक स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के माध्यम से जारी की।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शंकराचार्य बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू से काशी के केदार घाट स्थित श्रीविद्यामठ चले आए थे और अपनी रामाग्रह यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आज प्रयाग रवाना होने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि शंकराचार्य आज प्रयाग जाने की तैयारी में थे। लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर यात्रा स्थगित करने या स्वरूप में बदलाव करने की प्रार्थना की जा रही थी पर वे तैयार न हो रहे थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि ने पत्र लिखकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेलीफोन कर इसी आशय का अनुरोध किया था। 

इसके बाद शंकराचार्य ने कहा है कि श्रीरामजन्मभूमि के संदर्भ में हमने जो निर्णय लिया है वह सामयिक और आवश्यक भी है तथापि देश में उत्पन्न हुई इस आकस्मिक परिस्थिति के आलोक में हम यात्रा को कुछ समय स्थगित करने का निर्णय ले रहे हैं।


उन्होंने बताया कि रामाग्रह और शिलान्यास कार्यक्रम इसलिए भी आवश्यक है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि अधिग्रहीत भूमि में से विवादित भूमि उनके मूल मालिकों को वापस की जाए ताकि मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed