फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankaracharya will launch the cow protection yatra from Gorakhpur, which will conclude in Lucknow after 81 days

Varanasi News: शंकराचार्य गोरखपुर से करेंगे गो रक्षा यात्रा का शंखनाद, 81 दिन बाद लखनऊ में समापन

Thu, 16 Apr 2026 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya will launch the cow protection yatra from Gorakhpur, which will conclude in Lucknow after 81 days
गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 81 दिवसीय गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा पर निकलेंगे। तीन मई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से निकलने वाली यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसका नेतृत्व शंकराचार्य के साथ गो-गंगा प्रेमी गोपाल मणि करेंगे। इसका समापन लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

यह यात्रा ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया से प्रारंभ होकर आषाढ़ शुक्ल दशमी (तीन मई से 24 जुलाई) तक लगातार चलेगी। यात्रा के संयोजक दंडी संन्यासी शिष्य स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि और मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि यात्रा के दौरान जगह-जगह सभाएं होंगी। लोगों को गोरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि बाद में गोमाता के लिए ठोस कदम उठाए जा सके। गविष्ठि यात्रा के प्रमुख संकल्पों में गोमाता को राज्यमाता और राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने, हर विधानसभा में एक गोधाम स्थापित करने, हिंदुओं को गोमतदाता बनने के लिए प्रेरित करने, हर गांव व मोहल्ले में पांच-पांच गो वीरों की नियुक्ति कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और विधानसभा स्तर पर मौजूद गोशालाओं और बूचड़खानों का आंकलन करने आदि पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल से शुरू होकर पश्चिमी यूपी होते हुए लखनऊ 24 जुलाई को पहुंचेगी, जहां पर मान्यवर श्रीकांशीराम सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन) में सभा होगी। प्रदेशभर से लाखों गो भक्त भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed