{"_id":"5a1cfa804f1c1bee688be425","slug":"shankaracharya-name-recommend-kashi-vidyut-parishad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" काशी ज्योतिषपीठ के अगले शंकराचार्य को लेकर आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी ज्योतिषपीठ के अगले शंकराचार्य को लेकर आज होगा फैसला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिष पीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी ज्योतिषपीठ के अगले शंकराचार्य के चयन के लिए देश भर से शीर्ष संतों, आध्यात्मिक संस्थाओं की ओर से भारत धर्म महामंडल को सुझाव मिलने लगे हैं। दंडी स्वामी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महामंडल के जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय से फोन पर बात की।
वह दो दिन के भीतर महामंडल के पदाधिकारियों से इस मसले पर मिलेंगे। इनके अलावा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद ने भी महामंडल के पदाधिकारियों से बात कर नियमानुसार चयन प्रक्रिया पर अमल करने की सलाह दी।
उधर, श्रीकाशी विद्वत परिषद शंकराचार्य चयन के सवाल पर मंथन करेगी। ज्योतिषपीठ का अगला शंकराचार्य कौन होगा? इस सवाल को लेकर काशी विद्वत परिषद की बैठक आज की शाम चार बजे से शंकुलधारा पोखरे के पास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल की मौजूदगी में होगी।

स्वरूपानंद सरस्वती के नाम पर सर्वानुमति बनाए जाने के संकेत
स्वरूपानंद सरस्वती
इसमें व्याकरण, न्याय, मीमांसा के अलावा वेद, वेदांग, वेदांत के ज्ञाता विद्वान हिस्सा लेंगे। इस बैठक में द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के नाम पर सर्वानुमति बनाए जाने के संकेत मिले हैं।
परिषद से जुड़े कुछ विद्वानों का कहना है कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य रहे स्वामी ब्रह्मानंद की परंपरा के एक मात्र शिष्य जगद्गुरु स्वरूपानंद सरस्वती हैं। इस पद के लिए वह पूरी योग्यता रखते हैं। इसलिए परिषद की आम बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव किया जाएगा।
भारत धर्म महामंडल की नेशनल कौंसिल की इस मसले पर बैठक सात दिसंबर को होगी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य का चयन मठाम्नाय अनुशासन में वर्णित नियमों के तहत ही किया जाएगा।
इसके लिए महामंडल किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। यह बात कही भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने। उन्होंने बताया कि तीनों पीठों के शंकराचार्यों के अलावा सातों अखाड़ों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य का अभिषेक होगा।