फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shani Dev Statue damaged in Lohata devotees angry police deployed in Varanasi

वाराणसी: लोहता में क्षतिग्रस्त की शनिदेव की मूर्ति, श्रद्धालुओं में रोष

Sat, 13 Feb 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Feb 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Shani Dev Statue damaged in Lohata devotees angry police deployed in Varanasi
क्षतिग्रस्त की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के बड़ीबाजार में शनिवार की सुबह शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। सूचना पाकर लोहता थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के रोष को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही घटना के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के बड़ीबाजार में पीपल के एक पेड़ के नीचे शनिदेव, विष्णु जी और हनुमानजी की मूर्ति स्थापित है। रोजाना यहां स्थानीय लोग पूजापाठ करते हैं। शनिवार की सुबह लोग पूजापाठ करने पहुंचे तो शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त दिखी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष लोहता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed