फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shameful act in Varanasi French girl was stunned by drinking intoxicating beer and found without clothes

Varanasi News: फ्रांस की महिला को बीयर में देसी शराब मिलाकर पिलाई, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 26 Sep 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 12:09 PM IST
सार

फ्रांस के पेरिस शहर से काशी भ्रमण पर आई महिला को उसके गाइड ने बीयर में देसी शराब मिलाकर पिला दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गाइड को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Shameful act in Varanasi French girl was stunned by drinking intoxicating beer and found without clothes
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी घूमने आई फ्रांस की युवती को उसके गाइड ने बीयर में देसी शराब मिलाकर पिला दी। इससे फ्रांसीसी युवती की तबीयत बिगड़ गई और अगले दिन सुबह उठी तो बिस्तर पर बिना कपड़ों के थी। युवती की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने पांडेयपुर निवासी मुकेश रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने घटना की जानकारी फ्रांसीसी दूतावास को भी भेज दी है।

विज्ञापन


फ्रांसीसी युवती की तहरीर के अनुसार, भारत भ्रमण के दौरान 15 से 25 सितंबर तक वह वाराणसी में रही। इस दौरान वह गली में एक युवक से मिली और वह गाइड जैसा था। इस दौरान एक रेस्टोरेंट में उसके साथ खाना खाने के दौरान बीयर पी। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने बीयर में देसी शराब का मिश्रण किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इससे वह अचेत हो गई और उसे नहीं पता कि क्या हुआ। अगले दिन सुबह वह उठी तो बिस्तर पर बिना कपड़ों के थी। इसके बाद वह दो बार इलाज के लिए अस्पताल गई। चिकित्सकों ने उसे बताया कि कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद वह फ्रांस लौट गई। युवती ने अपनी तहरीर में लिखा है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। इसलिए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की इस तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि  फ्रांसीसी युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी व सर्विलांस के आधार पर आरोपी मुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेशी महिला के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी या अन्य कोई घटना का जिक्र उनकी ओर से लिखित प्रार्थना पत्र में नहीं है। घटना की जानकारी दूतावास को भी भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed