फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shahar a kazi appealed for peace in varanasi to see caa nrc protest

गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने खुली जीप में निकले शहर काजी, शांति व्यवस्था की अपील की

Sun, 22 Dec 2019 02:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Shahar a kazi appealed for peace in varanasi to see caa nrc protest
मदनपुरा में शंति व्यवस्था को लेकर लोगो से अपील करते जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा व साथ में शहर काजी गुलाम यासीन और एसएसपी मौजूद रहे । - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून पर उपजे असंतोष में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर काजी मौलाना गुलाम यासिन शनिवार को खुली जीप पर सवार होकर अपील करने निकले। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की पहल पर शहर के कई इलाकों में शहर काजी का काफिला पहुंचा और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उधर, प्रशासन की पहल पर तंजीमों के सरदारों को भी सक्रिय किया गया है। जिम्मेदार भी सड़कों पर निकले और गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए लोगों को समझाया।

विज्ञापन


बजरडीहा में हुए बवाल के बाद शनिवार को डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अनूठी पहल की। उन्होंने शहर काजी को अपने साथ खुली जीप पर सवार किया। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और आपसी सौहार्द पर आंच नहीं आने दें।
विज्ञापन


किसी के उकसावे या बहकावे में नहीं आएं। मौकापरस्त माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं और ऐसे दौर में समझदारी से रहना होगा। शहर काजी ने कहा कि किसी तरह का असंतोष है तो उसे शांति तरीके से विरोध दर्ज कराएं। शहर काजी का काफिला भेलूपुर थाने से शुरू होकर सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, रामापुरा, रेवड़ी तालाब मैदान तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों के जरिए जागरूक करेगा प्रशासन
नागरिकता संशोधन कानून पर गलतफहमियों को दूर करने के लिए प्रशासन समाज के जिम्मेदारों का सहारा लेगा। इसमें समाज के प्रबुद्ध वर्गों को सक्रिय करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed