फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shah appeared in front of the strength Anupriya

शाह के सामने अनुप्रिया ने दिखाई ताकत

Sun, 03 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 Shah appeared in front of the strength Anupriya
भाजपाध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सांसद अनुप्रिया पटेल का अभिनंनदन करते अद कार्यकर्ता।
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर शनिवार को यहां जगतपुर में आयोजित जन स्वाभिमान रैली के बहाने अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पूर्वांचल की सियासत में अपनी मजबूत पैठ का अहसास कराया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद जगतपुर डिग्री कालेज का मैदान खचाखच भरा रहा। भीड़ देख भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गदगद रहे। वहीं सांसद अनुप्रिया ने अपने जोशीले भाषणों से पूर्वांचल भर से यहां जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कुल मिलाकर अनुप्रिया का यह मेगा शो भाजपा के सियासी सूरमाओं के सामने उनके कद को ऊंचा कर गया है।
विज्ञापन



भाजपा के दिग्गजों ने अपना दल के मंच से एक-एक कर सभी विरोधियों पर हमला बोला। इस रैली में दावे के मुताबिक तो भीड़ नहीं जुटी मगर जो भी आए वे, उन्होंने अपने नेताओं को निराश नहीं किया। रैली के दौरान मंच पर मौजूद नेताओं और पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं के बीच संवाद का सिलसिला चलता रहा। सपा और बसपा पर करारा हमला बोल अनुप्रिया ने यह जताने की कोशिश की कि उनकी पार्टी यूपी में एक बेहतर विकल्प बनेगी। रैली मेें भीड़ जुटाकर उन्होंने भाजपा को भी पूर्वांचल में अपनी पैठ का अहसास कराया।
विज्ञापन



अनुप्रिया ने अपने 25 मिनट में भाषण में अपने विरोधियों को करारा हमला बोला और भाजपा के साथ अपनी दोस्ती को पहले से और मजबूत दिखाने की कोशिश की। उन्होंने न केवल पीएम मोदी की तारीफ की बल्कि केंद्रीय योजनाओं को लागू न करने के लिए प्रदेश की सपा सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। वे यहां खुद को पिता की राजनीतिक विरासत का वास्तविक हकदार बताने से भी नहीं चूकीं। मंच से उन्होंने कार्यकर्ताओं को दुलारा और विरोधियों को चुनावी महाभारत के लिए ललकारा। जिस अंदाज में भाजपा और अद नेताओं ने मंच से सपा-बसपा और कांग्रेस पर हल्ला बोला उससे 2017 के चुनाव में बदलाव की इबारत लिखने की उनकी बेताबी साफ झलकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपना दल-भाजपा का गठबंधन दलों का नहीं बल्कि दिलों का गठबंधन है। उन्होंने यूपी विस चुनाव में सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा दिया। मौर्य शनिवार की दोपहर जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल हों या बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भाजपा सभी का पूरा सम्मान करती है। रैली के विशिष्ट अतिथि केशव ने कहा कि जब गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने (स्टैच्यू आफ यूनिटी) का अभियान शुरू हुआ तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कांग्रेस को किसानों का दर्द और गांव का दर्द मालूम ही नहीं है मगर भाजपा सबके बारे में सोचती है। यह इकलौती ऐसी पार्टी है जहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी पूरा सम्मान है।



अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चांदी की गदा भेंटकर 2017 के चुनावी महाभारत में साथ लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही खराब मौसम के बावजूद रैली में भीड़ जुटाकर भाजपा को अपनी सियासी ताकत का अहसास भी कराया। रैली के दौरान अनुप्रिया के समर्थन में खूब नारे लगे। रैली को प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, अपना के दल के प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल और धन्यवाद ज्ञापन रैली के प्रभारी नीलरतन पटेल नीलू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed