{"_id":"60183bca8ebc3e569126badd","slug":"shabana-happy-with-life-time-achievement-in-mejawan-village-varanasi-news-vns5722946165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना को लाइफ टाइम एचीवमेंट से मेजवां गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना को लाइफ टाइम एचीवमेंट से मेजवां गांव में खुशी
विज्ञापन
शबाना आजमी ।-लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
- फोटो : AZAMGARH
मेजवां (आजमगढ़)। फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजे जाने पर उनके गांव मेजवां और जनपद के लोगों ने खुशी जताई है। यह पुरस्कार महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में आदित्य बिरला समूह ने प्रदान किया है।
इसके अलावा कैफी आजमी की संस्था मिजवां वेलफेयर सोसाइटी को कोविड-19 के दौरान किए गए साहसिक कार्यों के लिए महात्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री शबाना आजमी इस समय लंदन में हैं। जिससे यह सम्मान मिजवां सोसाइटी के सीईओ विनोद पांडेय और सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में दिया गया। अवार्ड मिलने पर अकलैन, सखावत हुसैन, शाहिद शादाब, मोहम्मद सादिक, शमीम काजिम, अकील अहमद, हरिश्चंद्र, गोपाल, मंगरू प्रसाद, डा. मोहम्मद फैसल, हरिपत यादव, राजेश, विष्णु ने खुशी जताई है।
उधर लंदन से जारी बयान में शबाना आजमी ने कहा है कि मुझे और मेरी संस्था को पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। कुछ जरूरी कार्य से इस समय लंदन में हूं। मैं जल्द वापस लौट रही हूं। इस अवार्ड से मुझे अपार खुशी हो रही है।