{"_id":"5914bb934f1c1ba74a85148e","slug":"shab-e-barat-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बरात: कब्रिस्तानों पर पुरखों की मजारों पर किया गया चिरागां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बरात: कब्रिस्तानों पर पुरखों की मजारों पर किया गया चिरागां
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 12 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
इबादत की रात, रहमतों की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
शाबान की 15वीं शब यानी शब-ए-बरात पर पूरी रात इबादत में गुजरी। शब-ए-कद्र की इस रात शहर में अलग ही रौनक देखने को मिली। एशां की नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने पुरखों की मजारों पर शमा रौशन की।
दरगाहों पर फातिहा पढ़ने और तिलावत का सिलसिला भी रात भर जारी रहा। मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा की गईं। मुस्लिम इलाकों में कई जगहों पर जलसे हुए जिसमें उलेमा ने तकरीर में शब-ए-बरात की फजीलतों का बयान किया।
दालमंडी, बेनियाबाग, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, पीलीकोठी, लल्लापुरा समेत तमाम मुस्लिम इलाकों की मस्जिदें रौशनी से जगमग रहीं। मजार पर फूलों की चादरें भी चढ़ाई गईं।
विज्ञापन
मंडुवाडीह आस्ताने से लेकर हजरत बहादुर शहीद सदर बाजार, हजरत बुलाकी शहीद अस्सी, हजरत चंदन शहीद राजघाट, हजरत भोले शाह दीवान पीलीकोठी समेत सभी दरगाहों व कब्रिस्तानों पर लोगों ने फातिहा पढ़ी।
घरों में मगरिब बाद हलवे पर फातिहा दिलाई गई। घरों से तिलावत की सदाएं भी आती रहीं। महिलाओं ने भी नफिल नमाजें अदा कीं। बच्चों ने भी रात भर जागकर इबादत की। सामूहिक इबादत के बाद दुआख्वानी भी की गई।
अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी गई। नई सड़क कपड़ा मार्केट में मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी की सदारत में जलसा हुआ। निजामत मौलाना वलीउल्लाह आरिफ ने की।

Trending Videos
शब-ए-बरात पर कई जगहाें पर हुई महफिल
शब-ए-बरात
- फोटो : अमर उजाला
शब-ए-बरात व बारहवें इमाम मेहंदी की विलादत पर दोषीपुरा में कदीमी महफिल हुई। इमाम की शान में कसीदाख्वानी हुई। मस्जिद मीर नादे अली दालमंडी में इमाम की शान में महफिल हुई।
कदीमी महफिल दारानगर जामा मस्जिद में हुई। प्रो. अजीज हैदर के संयोजन में ये कदीमी महफिल शब-ए-बरात पर आयोजित होती है। बजरडीहा में मौलाना अकील हुसैनी ने अपनी तकरीर में शब-ए-बरात की फजीलतें बताईं।
सदर इमामबाड़ा और दरगाहे फातमान के कब्रिस्तान में फूलों की चादरें चढ़ाईं, शमा रौशन की गई। काली महल शिया मस्जिद में महफिल में सदारती तकरीर सैयद फरमान हैदर ने की।