{"_id":"5c2cd60ebdec22570d2ddc7d","slug":"sexual-harrasment-charge-on-four-people-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना के संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।
बुधवार को सुबह बेटी के साथ थाने आई महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी दोनों बेटियां मंगलवार की शाम को शौच के लिए गई थी। जहां पहले से घात लगाए गांव के ही चार युवकों ने बड़ी बेटी को पकड़ लिया। उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन भागते हुए घर पहुंची और घटना के बारे में बताया।
इसके बाद वह शोर मचाते खेत की तरफ दौड़ी जहां अपनी तरफ आता देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उसने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुबह थाने आने को कहा था।
विज्ञापन
सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि तीन युवक उसका हाथ पांव और मुंह दबाया और एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां को शोर मचाते अपनी तरफ आता देख सभी फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक जिन चार लोगों पर दुष्कर्म का युवती आरोप लगा रही है उसमें से दो लोग रोजी रोटी के लिए बाहर हैं जबकि दो मजदूर हैं। उनसे उसका पुराना विवाद है। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।