{"_id":"5bdade65bdec22699a739b87","slug":"sex-racket-exposed-in-mau-police-arrest-many-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज से आपत्तिजनक हाल में मिले कई युवक-युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज से आपत्तिजनक हाल में मिले कई युवक-युवतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गईं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ शहर के एक लॉज में गुरुवार दोपहर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यहां आपत्तिजनक हालत में मिले छह युवक और छह युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी करने की भनक लगते ही लॉज संचालक फरार हो गया। इधर, रिहायशी इलाके के लॉज में हुए इस भंडाफोड़ के बाद हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉज संचालक समेत 13 लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। मऊ शहर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित गाजीपुर तिराहे के पास स्थित एक लॉज में अनजान युवकों और युवतियों के आने जाने, घंटों रुकने और फिर लौट जाने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की थी। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी, सारहू पुलिस चौकी प्रभारी और महिला थाना की पुलिस के साथ लॉज पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान कमरों में छह युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी कोतवाली बुला लिया। देर शाम सभी13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने लॉज पर तालाबंद कर दिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए छह युवक और छह युवतियां