फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 लाख दो नहीं तो उड़ा देंगे सासाराम रेलवे स्टेशन, कांग्रेस कार्यकर्ता के लेटर पैड पर लिखी गई धमकी

Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Threaten to blow up sasaram railway station in bihar for extortion by naxalite
sasaram - फोटो : अमर उजाला
नक्सली संगठन भाकपा माओ ने बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन मास्टर से 10 दिन के भीतर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर नक्सलियों ने स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी कांग्रेस कार्यकर्ता के लेटर पैड पर लिख कर डाक द्वारा आया है। नक्सलियों के इस पत्र के मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आगे की स्लाइ्डस में देखें.....

 
Threaten to blow up sasaram railway station in bihar for extortion by naxalite
sasaram - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय)  मडल के सभी स्टेशनों पर सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस धमकी भरे पत्र के बाद  स्थानीय पुलिस- प्रशासन की नींद भी उड़ गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले पर निगाह कड़ी कर दी गई है। 
 
Threaten to blow up sasaram railway station in bihar for extortion by naxalite
varanasi - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पूर्व सासाराम स्टेशन मास्टर के नाम से साधारण डाक से पत्र आया। पत्र को खोलते ही स्टेशन मास्टर के होश उड़ गए। गिरीडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता भुरेन्द्र कुमार सिन्हा ऊर्फ छोटन के लेटरहेड पर पत्र लिखा गया था। पत्र में लिखा है कि ‘हम लोग भाकपा माओवादी संगठन (झारखंड) की ओर से आपको 10 दिन का समय दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Threaten to blow up sasaram railway station in bihar for extortion by naxalite
naxal
आपको 20 लाख रुपये देने हैं। पैसे न मिलने पर दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। यह भी कहा गया है कि हमारे मामले में झारखंड पुलिस हस्तक्षेप नहीं करेगी’। पत्र मिलते ही स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ और कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ ने मंडलीय अधिकारियों के साथ लोकल पुलिस को भी सूचना दी है। 

 
विज्ञापन
Threaten to blow up sasaram railway station in bihar for extortion by naxalite
varanasi - फोटो : अमर उजाला
नक्सलियों की स्टेशन उड़ाने की धमकी के मद्देनजर सासाराम के साथ स्थानीय मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही कांग्रेस नेता के लेटरहेड पर पत्र मिलने के मामले की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी ने अफवाह फैलाने के लिए तो नहीं ऐसा किया है। जीआरपी और आरपीएफ सहित कांग्रेस नेता इस लेटरहेड की जांच पड़ताल में जुटे हैं।  



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed