{"_id":"69221939456adc61f50b5c88","slug":"seventh-building-demolished-in-dal-mandi-road-widening-drive-varanasi-news-c-20-vns1056-1196006-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान में ध्वस्त हुआ सातवां भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान में ध्वस्त हुआ सातवां भवन
विज्ञापन
वाराणसी में शनिवार को दालमंडी चौड़ीकरण में तैनात आरआरएफ के जावान । अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
काटी गई क्षेत्र की बिजली, पुलिस ने ड्रोन से किया सर्विलांस माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को प्रशासन ने सातवें भवन को ध्वस्त कराया। प्रशासनिक टीम में शामिल पीडब्ल्यूडी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, वीडीए, पैरा मिलिट्री फोर्स दालमंडी में घुसी। जिस भवन की रजिस्ट्री हुई थी वहां मजदूर लगाकर कार्रवाई शुरू की गई। दोनों तरफ से रास्ता बंद किया गया। मजदूरों के हथौड़े से तोड़ने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की बिजली काटी गई थी। एक दिन पहले गजाला परवीन और शाइस्ता खान के भवनों की मुनादी कराई गई थी। उसी भवन को तोड़ा गया। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी में कानून व्यवस्था और जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसे ध्यान में रखकर ड्रोन से सर्विलांस किया जा रहा है। योजना में 45 भवनों की रजिस्ट्री हो गई है। 120 भवन स्वामियों ने मकान के कागजात जमा किए हैं। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में लोग पूछताछ कर रहे हैं।
हरियाली के साथ होगा चौड़ीकरण
चौड़ीकरण योजना में 17.4 मीटर में सड़क, फुटपाथ और नाली होगी। दालमंडी में दोनों तरफ 10 (पांच-पांच) मीटर की सड़क, 6.4 (3.2-3.2) मीटर का फुटपाथ और एक (आधा-आधा) मीटर की केसी ड्रेन नाली है। कुल 17.4 मीटर में काम होाग। फुटपाथ के नीचे जनसुविधाओं को भूमिगत किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह बताया गया कि सड़क के बीच से 8.5 मीटर दोनों ओर सड़क होगी। दोनों ओर हरियाली के साथ 3.2 मीटर का फुटपाथ होगा। बिजली, सीवर, पानी, जल निकासी, टेलीफोन, इंटरनेट के तार, सीएनजी, पीएनजी भूमिगत होंगे।