फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven wagons of goods train loaded with cement derailed at Varanasi Cantt station,

Varanasi: कैंट स्टेशन पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Sun, 30 Jul 2023 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 05:15 PM IST
सार

प्रयागराज से सीमेंट लेकर देवरिया सदर जा रही मालगाड़ी वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बेपटरी हो गई। रेल अधिकारियों और एआरटी का दल वैगन को पटरी पर लाने में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
Seven wagons of goods train loaded with cement derailed at Varanasi Cantt station,
वाराणसी कैंट स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर रविवार दोपहर सीमेंद लदी मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी हो गए। रेल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद बेपटरी वैगन को ट्रैक पर लाया। वहीं, 19 वैगन लेकर मालगाड़ी देवरिया रवाना हो गई। अन्य वैगन को यार्ड में खड़ा कराया गया। मालगाड़ी बेपटरी होने की घटना की रेल अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। इस घटना से अहमदाबाद-गोरखपुर ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


प्रयागराज से सीमेंट लेकर मालगाड़ी देवरिया सदर को रवाना हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे जैसे ही कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के लोहता छोर पर पहुंची कि बीच के वैगन संख्या 20, 21, 22, 23, 26, 29 और 29 तेज आवाज के साथ धड़ाधड़ पटरी से उतर गए। सूचना गैंगमैन और अन्य कर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही विभागीय रेल अधिकारियों और कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सात वैगन को ट्रैक पर चढ़ाने में जुटे कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच उसी लाइन पर पीछे से आ रही अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को रोक दिया गया। हालांकि लाइन जल्द चालू कराने के लिए अधिकारियों ने मालगाड़ी के शेष 19 वैगन के साथ देवरिया रवाना कर दिया और बेपटरी हुए वैगन समेत अन्य वैगन को स्टेशन के यार्ड में खड़ा कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में धंस गए हैं स्लीपर, दबाव से ट्रैक छोड़ गए वैगन

अब तक की जांच में सामने आया कि बारिश के चलते और भारी दबाव से पुराने स्लीपर धंसने से बीच के वैगन ट्रैक से उतर गए। दबाव पड़ते ही स्लीपर धंसा और यह हादसा हो गया। हालांकि विभागीय अधिकारी इसकी जांच अलग से करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed