फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven trains including Gorakhpur-Varanasi City will remain canceled till June 19

Varanasi News: गोरखपुर-वाराणसी सिटी समेत सात ट्रेनें 19 जून तक रहेंगी रद्द

Wed, 31 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including Gorakhpur-Varanasi City will remain canceled till June 19
औड़िहार रेलवे स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग और औड़िहार-भटनी रेल खंड के बीच दोहरीकरण कार्य होना है। इसके चलते सात ट्रेनें 19 जून तक रद्द रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।30 मई से 19 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर, प्रयागराज रामबाग-मऊ पैसेंजर ट्रेन, भटनी-वाराणसी पैसेंजर निरस्त है। वहीं, चार जून से 19 जून तक वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर, सात से 14 जून तक वाराणसी-दरभंगा एक्सप्रेस, 10 से 19 जून तक बनारस-भटनी एक्सप्रेस, 14 से 19 जून छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह वाराणसी सिटी से 31 मई और 10 से 19 जून खुलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलेगी। लखनऊ स्टेशन से 9 से 18 जून तक 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

---
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छह और 13 जून को शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंट, औड़िहार, मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 2, 3, 6, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17 व 18 जून को खुलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से छह और 15 जून को खुलने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-फेफना के स्थान पर जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना होते हुए चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से 31 मई, 7 एवं 14 जून को खुलने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ-फेफना के स्थान पर शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। दुर्ग से 2, 14 व 16 जून को खुलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 5 जून को खुलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते जाएगी। ओखा से 7 व 14 जून को खुलने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन वाराणसी कैंट-औंड़िहार-बलिया-छपरा ग्रामीण-सोनपुर के स्थान पर वाराणसी कैंट-पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed